khabar abhi tak

जबलपुर : गौरीघाट रेल लाइन पर हादसा, ट्रेन की टक्कर से उछली गाय, पुल के नीचे खड़े युवक पर गिरी, हुआ गंभीर घायल

जबलपुर. शहर के गौरीघाट घाट रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रेक पर घूम रही कई गाय जबलपुर से नागपुर की ओर जा रही ट्रेन की टक्कर से उछलकर पुल से नीचे सड़क पर जा गिरी. घटना के समय पुल के नीचे एक युवक खड़ा था, 1 गाय सीधे उसके ऊपर गिरी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना में एक गाय की मौत हो गई, जबकि 1 अन्य गाय घायल हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पुहंची और घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि घायल युवक की हालत इस स्थिति में नहीं है, जिससे कि वह कुछ बता पाए। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने नगर निगम को सूचना देने के बाद की जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि 10 मई रविवार की देर रात एक ट्रेन जब जबलपुर से नागपुर तरफ जा रही थी। जैसे ही वह ग्वारीघाट स्टेशन से पहले पुल के पास पहुंची,तभी तीन गाय को टक्कर मार दी, इस बीच एक गाय नीचे गिरी, जो पुल के नीचे लघुशंका कर रहे युवक पर गिरी, जिससे युवक को गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके से निकल रहे लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में डायल 112 पहुंची, और फिर डायल 108 की मदद से उसे मेडिकल कालेज भिजवाया गया।

घटना के बाद नगर निगम का अमला भी मौके पर पहुंचा और घायल गाय को इलाज के लिए वेटरनरी कालेज ले गया, जबकि एक मृत गाय को तिलवारा धाट के पास ले जाया गया। बताया जा रहा कि घायल युवक कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है, जिस कारण से उसका नाम और पते की जानकारी नहीं लग पाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak