जबलपुर/भोपाल. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को प्रदेश में बारिश और गर्मी का दौर रहा। जबलपुर और दमोह में आंधी के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, खंडवा में पारा सबसे ज्यादा 43.1 डिग्री दर्ज किया गया। नरसिंहपुर में 42.2 डिग्री, रतलाम में 41.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 41 डिग्री, बैतूल में 40.8 डिग्री, गुना में 40.4 डिग्री, शाजापुर, दमोह-सागर में 40.2 डिग्री और श्योपुर में 40 डिग्री रहा।
प्रदेश के उज्जैन में ही पारा 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, उज्जैन में 40.5 डिग्री, भोपाल में 39.8 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री, ग्वालियर में 37.4 डिग्री और जबलपुर में 38 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे के दौरान जबलपुर और कटनी में आकाशीय बिजली चमकने-गिरने के साथ 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, रात में दमोह, उमरिया, डिंडौरी, मंडला, नीमच, नरसिंहपुर और सीहोर में बारिश होने के आसार है। यहां भी तेज आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान जबलपुर और सीधी में हवा की रफ्तार सबसे ज्यादा 74 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही।
मई की बारिश से शुरुआती
आमतौर पर मई महीने में भीषण गर्मी का ट्रेंड रहा है, लेकिन इस बार शुरुआती चार दिन तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
