khabar abhi tak

जबलपुर में मजदूरों को लेकर जा रहा लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत, 5 घायल

जबलपुर। कुण्डम थानान्तर्गत महानदी पुल के पास देर रात डेढ़ बजे के लगभग  मजदूरों को लेकर जा रहा लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में वाहन के नीचे दबने से एक वृद्ध श्रमिक राजसजीवन ठाकुर की मौत हो गई। वहीं पांच मजदूरों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 

                                    पुलिस के अनुसार गोराबाजार पानी की टंकी के पास रहने वाले रामसजीवन ठाकुर उम्र 68 वर्ष बीती रात गोराबाजार से लोडिंग पिकअप वाहन में बैठकर डिंडौरी जाने के लिए निकले। पिकअप में अन्य श्रमिक भी सवार थे। रात डेढ़ बजे के लगभग पिकअप वाहन महानदी पुल से आगे बढ़ रहा  था, इस दौरान सामने से आए भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में चालक अपना संतुलन खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटने से उसके नीचे दबने से रामसजीवन की मौत हो गई। वहीं अन्य पांच श्रमिकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते वाहन चालक रुक गए, खबर मिलते ही ठेकेदार भी आ गया, जिसने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को कुण्डम अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने रामसजीवन को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, वहीं अन्य घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak