khabar abhi tak

ट्रक से टकराई बस के परखच्चे उड़े, एक की मौत, 3 घायल, बरगी रोड पर एक्सीडेंट

 

जबलपुर। बरगी थानानतर्गत ग्राम हुल्की में ढाबा के सामने अनाज लोड कर जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से से बस टकरा गई, जिससे बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार एक युवक राजपाल की मौत हो गई। वहीं तीन सवारियों को गंभीर चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। घटना के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। 

                              पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार ठाकुर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम देवरीकला छपारा ट्रक क्रमांक एमएच 40 डीसी 6111 में अमरावती से राहर लोड कर कटनी जाने के लिये कण्डेक्टर सतीष कुमार के साथ निकला था जब वह प्रभू ढाबा के सामने ग्राम हुल्की के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान पीछे से आ रही दीपक ट्रेवल्स की बस ने टक्कर मार दी। ट्रक से बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस में सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आई। दूसरी ओर ट्रक में लोड तुअर दाल की बोरियां सड़क पर गिरकर फट गई, जिससे पूरी दाल सड़क पर फैल गई। एक्सीडेंट की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर राजपाल सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी देवघटा कोतवाली जिला सीधी को जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मोहम्मद साहिल, कीर्ति सिंह, मनीष कुमार को भरती कर इलाज शुरु कर दिया। घटना के बाद बरगी रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्रे न की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak