पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जबलपुर निवासी जमुना प्रसाद पटेल, शुभम कोरी व आकाश राजभर ने मंडला के कटरा क्षेत्र में किराए से मकान लिया। जहां पर बैठकर तीनों युवक IPL क्रिकेट का संचालित करने लगे। तीनों सटोरिया मंडला व आसपास के जिलों से भी क्रिकेट सट्टा खिला रहे थे। बीती रात तीनों सटोरिया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मैच पर हार-जीत का दांव लगवा रहे थे। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही सटोरियों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण भाग नही पाए। पुलिस ने तीनों सटोरियों को गिरफ्तार कर मौके से 17 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, वाई-फाई राउटर, रिकॉर्डर और इन्वर्टर बरामद किया है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और दो मोटर साइकिल बरामद कर मौके से मिले रजिस्टर की जांच की तो उसमें करीब 50 लाख रुपए के लेनदेन का हिसाब मिला है। जिसमें मंडला, जबलपुर, डिंडौरी सहित आसपास जिलों के ग्राहकों के नाम मिले है।
जबलपुर में बैठे मुख्य सटोरिया मनीष जिमनामी के इशारे पर संचालित हो रहा था कारोबार-
पुलिस को पूछताछ में पकड़े गए आरोपी जमुना प्रसाद पटेल, शुभम कोरी और आकाश राजभर ने बताया कि जबलपुर में मुख्य सटोरिया मनीष जिमनानी के इशारे पर ही पूरा IPL क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जाता है। वे यहां से सट्टा लेकर जबलपुर निवासी मनीष जिमनानी को भेजते थे। इसके बाद मनीष जिमनानी ही पूरा हिसाब करता है। पुलिस ने मामले में मनीष जिमनानी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।