khabar abhi tak

जबलपुर-मंडला हाईवे के नागा घाटी में खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार डंपर, एक घायल

जबलपुर। एमपी के जबलपुर-मंडला हाइवे में बरेला थाना अंतर्गत नागा घाटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना शनिवार 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे के करीब की बताई जा रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक के टायर गर्म होने के कारण चालक वाहन सड़क किनारे रोककर टायर ठंडा कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसके पैर में फ्रैक्चर आना बताया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak