रीवा। रीवा के एक होटल एम्पायर में आज शाम 5 बजे के लगभग प्रेमी युगल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि कमरे में बियर की बॉटल, खाने का सामान सहित जहर मिला है। जिससे ऐसी आशंका जताई गई है कि पार्टी करने के बाद जहरीली वस्तु का सेवन किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रवि साकेत उम्र 25 वर्ष व काजल उर्फ बिट्टी उम्र 21 वर्ष एक की गांव के रहने वाले थे, जिनके बीच लम्बे समय से प्रेम संबंध रहे। काजल बीते दिन घर से खरीदारी करने का कहकर निकली थी। इसके बाद लौटकर नहीं आई। काजल के लौटकर न आने से परिजन परेशान हो गए, उन्होने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। आज शाम रीवा के होटल में काजल व रवि की लाश मिलने की खबर मिलने से घबरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि होटल के कमरे में तंदूरी रोटी, बियर और शराब की बोतलें मिली हैं। साथ ही जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ। जिससे पुलिस ने अंदेशा व्यक्त किया है कि यहां पर पहले देर रात पार्टी की गई है इसके बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। पुलिस को पूछताछ में यह भी पता चला कि बीती दोपहर जब दोनों साथ में रहे, उस वक्त अतुल साकेत नामक युवक भी साथ में था। जो उनहे होटल में छोड़कर चला गया। पुलिस का कहना है कि अतुल साकेत से पूछताछ में और जानकारी मिल पाएगी। पुलिस ने दोनों शवों को संजय गांधी स्मृति अस्पताल भेज दिया है। प्रथम दृष्टया जहर सेवन से मौत की आशंका है। हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।
Tags
madhya pradesh