khabar abhi tak

रेलवे स्टेशन पर युवक ने खुद को कटर से काटा, सीने और गले में गहरे घाव, अस्पताल में भर्ती

दमोह. एमपी के दमोह रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मंगलवार 21 अप्रैल की देर रात अज्ञात युवक घायल अवस्था में मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक ने स्वयं को कटर से कई जगह घायल कर लिया था। घटना रात करीब 1 बजे की है।

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और नाइट गश्त टीम तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंची। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर थी और वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं था।

सीने और गले में गहरे घाव

जानकारी के मुताबिक, युवक बिना शर्ट के घायल अवस्था में पड़ा था। उसके पेट, सीने और गले पर कई गहरे घाव के निशान थे और खून बह रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी थी। रात्री गश्त प्रभारी फेमिदा खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। घायल को ऑटो की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था।

कोतवाली टीआई मनीष कुमार ने घायल से बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह जवाब देने में असमर्थ था। उसके शरीर पर कटर जैसे घाव के निशान थे और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। टीआई ने बताया की घायल अज्ञात है उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। उन्होंने बात करने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टर ने बताया कि यह कुछ नशे की हालत में इसलिए कुछ बोलने की स्थिति में अभी नहीं है। उसका इलाज चल रहा है। युवक की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है। उसके पास कुछ सामग्री भी नहीं मिली है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के होटल वालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि घायल की पहचान हो सके और उसके परिजनों को सूचित किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak