khabar abhi tak

शहर के बीचों-बीच चल रही थी अवैध हथियार फैक्ट्री, एमपी- यूपी के शहरों में होती थी सप्लाई, पुलिस ने किया खुलासा

छतरपुर. एमपी के छतरपुर शहर के बीचोंबीच अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा. ये कारखाना एक मकान के अंदर चल रहा था. छापे के दौरान अवैध कट्टे, खाली व भरे कारतूस और कई औजार बरामद किए गए हैं. पुलिस ने हथियार बनाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनसे पूछताछ की जा रही है.

छतरपुर में पुलिस द्वारा लगातार अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चला रही है. पुलिस को सूचना मिली कि शहर के बेनीगंज मोहल्ले में कट्टा बनाने की फैक्ट्री चल रही है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की. कोतवाली टीआई सतीश सिंह के अनुसार शहर के बीचोंबीचों एक मकान में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर दबिश दी गई. यहां से कट्टे, पिस्टल बनाकर दूसरे शहरों को सप्लाई किए जाते थे. पुलिस ने पहले सर्चिंग करवाई ओर मामला सही पाए जाने पर 7 सदस्यीय पुलिस की टीम बनाई गई.

पुलिस का छापा पड़ते ही हथियार बनाने वाले दो लोगों ने छत से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया. यह कट्टा फैक्ट्री कोतवाली थाना इलाके के बेनीगंज मोहल्ला स्थित गर्ल्स स्कूल के पीछे एक घर में चल रही थी. मौके से गया प्रसाद कोरी और कृष्ण कोरी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

यहां से भारी मात्रा में अवैध हथियार और निर्माण सामग्री बरामद की गई है, जिसमें 315 बोर के कट्टे, अधबनी पिस्टल, जिंदा कारतूस, 305 खाली खोखे, 35 पिस्टल के खोखे, 90 कारतूस और हथियार बनाने वाली ड्रिल मशीन व ग्राइंडर, आरी, ब्लेट, छोटी, बड़ी मशीन, हथौड़ी, हैमर बरामद किए गए हैं.

पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश

छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया पुलिस की ये बड़ी सफलता है. मुखबिर से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पता चला था. दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इ्होंने किन-किन लोगों को कट्टे दिए है. इनकी पूरी चेन का पता लगाया जाएगा. उम्मीद है कि जल्द ही और लोग इस मामले में गिरफ्तार किए जाएंगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak