khabar abhi tak

सतना के वन स्टॉप सेंटर से लापता तीन नाबालिग लड़कियों की जबलपुर में तलाश,

 

सतना। जवाहर नगर स्थित वन स्टॉप सेंटर से पांच दिन पहले खिड़की की ग्रिल निकालकर भागीं तीन नाबालिग लड़कियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। एक टीम जबलपुर में भी स्थानीय पुलिस  की मदद से तलाश में जुटी हुई है। 

                              इस मामले में पुलिस की चार टीमें साइबर सेल के साथ मिलकर सभी संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। परिजनों, परिचितों और जान-पहचान के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण भी किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि एक टीम जबलपुर व दूसरी टीम वाराणासी में तलाश कर रही है।  हालांकि, इन स्थानों से भी अब तक कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। लड़कियों के गायब होने के मामले में एक युवक का नाम सामने आया था, लेकिन जब पुलिस टीम उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह पिछले 5-6 सालों से वहां नहीं आया है और घर पर ताला लगा है। नाबालिगों की तलाश के लिए आरपीएफ, जीआरपी और मध्य प्रदेश के अन्य जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है। महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी अलर्ट जारी किया गया है। बताया गया है कि गायब हुई लड़कियों में से एक नाबालिग गर्भवती भी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak