khabar abhi tak

जबलपुर की ओर से आए ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मेडिकल अस्पताल ले जा वक्त रास्ते में मौत

 

जबलपुर/मंडला। जबलपुर से चावल लोड कर मंडला जा रहे ट्रक ने देर रात एक बजे के लगभग मोटर साइकल सवार दो युवकों को कटरा मंडला में टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। जिन्हे उपचार के लिए जबलपुर मेडिकल अस्पताल रवाना किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों की मौत हो गई। 

                                       पुलिस के अनुसार सौरभ सारथी उम्र 23 वर्ष  निवासी ग्वारी व मुकेश धनवार उम्र 19 वर्ष निवासी मवई जबलपुर में काम करते रहे। दोनों युवक अपने काम निपटाकर मंडला के लिए रवाना हुए। रात एक बजे के लगभग दोनों जब कटरा में रोनित खाना खजाना होटल के सामने से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान जबलपुर की ओर चावल लोड कर आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही दोनों युवक सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। हादसे में दोनों युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख होटल के कर्मचारी व ग्राहक सहित आसपास से गुजर रहे लोग पहुंच गए। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ दोनों युवकों की हालत को देखते हुए नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों युवक रिश्तेदार है और अधिकतर साथ में रहकर काम करते रहे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर ट्रक को जब्त कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak