khabar abhi tak

जबलपुर : अमरनाथ यात्रा पंजीयन के लिए पीएनबी रामपुर शाखा में उमड़ी भीड़, अव्यवस्था से लोग परेशान (देखें वीडियो

जबलपुर. प्रतिवर्ष संस्कारधानी जबलपुर व आसपास के जिलों से हजारों की संख्या में बाबा अमरनाथ के दर्शनों को लोग जाते हैं. इस बार इसके लिए जबलपुर में रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) रामपुर शाखा को दी गई हैं, जहां पर पंजीयन कराने हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां की अव्यवस्था से लोग परेशान हो रहे हैं.

यात्रा के अग्रिम आफलाइन पंजीकरण की शुरुआत आज 15 अप्रैल से हुई है, जिसके बाद बड़ी संख्या में भक्त रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पहुंचने लगे हैं। 15 अप्रैल से शुरू हुए ऑफलाइन पंजीकरण के पहले ही दिन जबलपुर के रामपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

आगामी 3 जुलाई से प्रारंभ होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी केवल पीएनबी को सौंपी गई है। शहर में एकमात्र अधिकृत बैंक शाखा होने के कारण यहां रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे बैंक परिसर के बाहर लंबी कतारें लग गईं और अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई।

बैंक प्रबंधन पर्याप्त काउंटर नहीं लगाया

श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि बैंक प्रबंधन द्वारा पंजीकरण के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं की गईं। खासकर महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग काउंटर या पृथक लाइन की कोई व्यवस्था नहीं होने से उन्हें भी चिलचिलाती धूप में लंबा इंतजार करना पड़ा। कई लोगों ने घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी अपनी बारी आने में देरी की शिकायत की। भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस की तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभालते हुए लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगवाया। लोगों की मांग है कि प्रशासन को पंजीकरण कराने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़़ को देखते हुए बैंक में काउंटर्स बढ़ाये जायें, साथ ही छाया व पानी का भी पर्याप्त इंतजाम किया जाना चाहिए.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak