khabar abhi tak

जींस की जेब में लोड थी मौत: कछपुरा में बड़ी वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश,देखें वीडियो

आरोपी के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

जबलपुर।  लार्डगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए शातिर बदमाश निखिल नायडू को अवैध अग्नि शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई। थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य के अनुसार बीती रात सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पुराना अपराधी कछपुरा क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से पिस्टल लेकर घूम रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कछपुरा मालगोदाम के पास दबिश दी। वहां रेलवे ट्रैक के पास बिजली के खंभे के पास खड़े निखिल नायडू ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से 1 पिस्टल मिली, जिसमें 1 जिंदा कारतूस लोड था।पुलिस ने आरोपी निखिल नायडू, उम्र 28 वर्ष, निवासी गंगासागर गढ़ा के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़ा गया आरोपी आदतन अपराधी है, जिस पर पूर्व में हत्या का प्रयास, अवैध वसूली और मारपीट जैसे कई गंभीर प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक राहुल बघेल, सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश, आरक्षक पंकज सनोडिया, शुभम पटेल, आदर्श दुबे और हुलेश परस्ते की मुख्य भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak