्र महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल में जमा हो गए और प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा, संध्या को अस्पताल में भर्ती किया था। वह 2 घंटे तक तड़पती रही, लेकिन किसी ने इलाज नहीं किया। बीती देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौजूद अस्पताल स्टाफ ने एक इंजेक्शन लगाया, इसके बाद तबीयत और बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद संध्या की मौत हो गई। हंगामा कर रहे परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रसूता की मौत के बाद से बीएमसी प्रबंधन ने अब तक उन्हें मृत संध्या का चेहरा नहीं देखने दिया है। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाइश देकर शांत कराया। इस पूरे मामले को लेकर बीएमसी प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।