इस संबंध में पुलिस ने बताया कि अखिल पांडेय निवासी गुप्तेश्वर गोरखपुर एलआईसी के सामने शराब दुकान में सेल्समैन का काम करता है। जहां पर रात 11.30 बजे के लगभग साथी विपिन राय के साथ दुकान बंद कर रहा था। इस दौरान मोंटू दुबे, गप्पू दुबे, विक्की ठाकुर आए जिन्होने गुंडा टैक्स के रुप में 50 हजार रुपए की मांग की। अखिल पांडेय ने मालिक से बात करने के लिए कहा तो तीनों ने बेसबाल के डंडे व धारदार हथियारों से अखिल व विपिन पर हमला कर दुकान में रखी शराब की बोलतें फेकना शुरु कर दिया। यहां तक कि शराब लेने आए ग्राहकों के साथ मारपीट करीब पांच मोटर साइकलों में तोडफ़ोड़ कर दी। जिससे भगदड़ व अफरातफरी मच गई। बदमाशों ने काफी देर तक उत्पात मचाया और धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करते हुए तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर। गढ़ा थानान्तर्गत एसआईसी के सामने शराब दुकान पहुंचे बदमाशों ने गुंडा टैक्स की मांग करते हुए सेल्समैन पर हमला कर दिया। हमले में सेल्समेन के शरीर पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद बदमाशों ने दुकान के सामने खड़ी मोटर साइकलों में तोडफ़ोड़ कर शराब खरीदने आए ग्राहकों के साथ मारपीट कर दी। जिससे यहां पर भगदड़ व अफरातफरी मच गई।
Tags
jabalpur