khabar abhi tak

बेकरी संचालक पर दुष्कर्म का आरोप, राजनीति से जुड़ा चेहरा


जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में एक बेकरी संचालक द्वारा महिला कर्मचारी के साथ दैहिक शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस घटनाक्रम के दौरान थाने में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। झामनदास चौक पर रिया बेकरी संचालित करने वाले ललित कुंदवानी ने एक साल पहले 25 वर्षीय तलाकशुदा महिला को 4 हजार रुपए मासिक वेतन पर काम पर रखा था। महिला का आरोप है कि काम के दौरान संचालक उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। घटनाक्रम के अनुसार 29 मई 2025 को आरोपी ने महिला को फोन कर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ जबरन गलत काम किया। इसके बाद आरोपी ने 2 और 13 मार्च को खमरिया स्थित दक्ष होटल ले जाकर भी महिला का शोषण किया। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया, लेकिन एक ऑटो चालक की सतर्कता से उसकी जान बच गई। चालक ने महिला को समझाकर घमापुर थाने पहुंचाया, जहां मंगलवार रात उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही आरोपी के पक्ष में कुछ राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने दबाव के बावजूद आरोपी ललित कुंदवानी को हिरासत में लिया और बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak