डूब रही महिला की जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने तालाब में लगाई छलांग
जबलपुर। हनुमानताल क्षेत्र में सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। पेशे से शिक्षिका एक महिला अपनी एक्टिवा से पूजा सामग्री विसर्जित करने के लिए हनुमानताल पहुंची थीं। किनारे पर संतुलन बिगड़ने के कारण वह अपनी गाड़ी समेत सीधे गहरे पानी में जा गिरीं। महिला को डूबता देख वहां हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात हनुमानताल थाने के एएसआई चतुर्भुज और आरक्षक दिलीप दुबे ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी। दोनों पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शिक्षिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर मिली इस मदद से शिक्षिका की जान बच गई और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

