khabar abhi tak

निगमायुक्त ने कहा- दूसरों का जान-माल बचाकर वंदनीय कार्य करते हैं फायर ब्रिगेड कर्मी, आधुनिक उपकरणों का हुआ प्रदर्शन

जबलपुर। नगर निगम द्वारा अग्नि शमन दिवस पर आज मंगलवार 14 अप्रैल को फायर डे के मौके पर नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आपदाओं के दौरान कमर्चारियों के कार्यों और अपनी सूझबूझ से जानमाल की रक्षा से संबंधित कार्यों को करने के लिए सभी कर्मचारियों से कहा कि आप सभी वंदनीय कार्य करते हैं। 

फायर डे का यह आयोजन नगर निगम चौक स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय परिसर में किया गया. जहां अग्नि सैन्य दल के कर्मचारियों ने अग्निहादसों के दौरान अपनाई जाने वाली रणनीति से लेकर अन्य कार्यों को लेकर जानकारी दी। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार की उपस्थिति में आयोजित अग्नि शमन दिवस के कार्यक्रम में दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया।

निगमायुक्त रामप्रकश अहिरवार ने अग्नि हादसों को नियंत्रित करने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के प्रयासों और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि अग्नि शमन दल के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान माल की रक्षा करते हैं उनका यह कार्य बेहद सराहनीय है। इस अवसर पर अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, वी एन बाजपेई, फायर अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर, सहायक फायर अधीक्षक  राजेन्द्र पटेल एवं अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

आधुनिक उपकरणों का किया गया प्रदर्शन

अग्नि सैन्य दिवस के आयोजन के संबंध में फायर ब्रिगेड अधीक्षक कुसाग्र ठाकुर ने बताया कि आज के मुख्य कार्यक्रम में फायर ब्रिगेड द्वारा उपयोग में लाये जाने वाले उपकरणों को भी प्रदर्शित किया गया और उपस्थित जनों को उनकी उपयोगिता की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से फायर कर्मी लगातार शहरहित में कार्य कर रहे हैं और अग्नि हादसों की सूचना मिलते ही उस पर काबू पाने के प्रयास प्रारंभ कर देते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak