khabar abhi tak

एमपी में अजब चोरी : पूरे गांव की 70-80 भैंसे चुरा ले गए चोर, सुबह जागते ही मचा हड़कंप

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चोरी की एक बड़ी हैरत अंगेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोर एक पूरे गांव की 70 से 80 भैंसें रातों-रात हांक ले गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगर का पुरा गांव में यह घटना बीती रात हुई। गांव के एक छोटे मंझरा में रहने वाले आठ से दस परिवारों की लगभग सभी भैंसें चोर खोलकर ले गए। सुबह जब ग्रामीण जागे तो पशु गायब देखकर हड़कंप मच गया।

बीहड़ों की ओर ले गए मवेशी

ग्रामीणों के अनुसार चोर भैंसों को बीहड़ों की दिशा में हांक ले गए। घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के संगठित होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों को ले जाना आसान नहीं है।

राजस्थानी गिरोह पर पुलिस को शक

पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह राजस्थान से जुड़ा हो सकता है। थाना पुलिस ने आसपास के बीहड़ों और सीमावर्ती इलाकों में सर्चिंग शुरू कर दी है। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak