पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नानक नगर रांझी निवासी रमेश सिंह उम्र 61 वर्ष के मोबाइल फोन के वाट्सएप पर बैंक ऑफ इंडिया की लिंक आई। रमेश सिंह ने लिंक को क्लिक किया, इसके बाद उनका मोबाइल फोन हैक हो गया और रमेशङ्क्षसह के बैंक ऑफ इंडिया खाते से अलग-अलग किश्तों में 25-25 हजार रुपए, 1 लाख रुपए, 49 हजार 500 रुपए, 49 हजार 600 रुपए व 88 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। इसके अलावा एक अन्य बैंक ऑफ इंडिया खाते से भी रकम निकाली गई। बाद में उनके खाते से दो बार में 49 हजार 552 रुपए भी निकाल लिए गए। इस तरह साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उनके बैंक खातों से कुल 3 लाख 48 हजार 124 रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली। लगातार एकाउंट से रुपए निकाले जाने के मैसेज आने से घबराकर परिजनों को बताया, इसके बाद थाना रांझी पहुंचकर पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।