जबलपुर। मुख्य महाप्रबंधक संधारण अजय दुगड़ 31 मार्च 2026 को 37 वर्ष की दीर्घ और उत्कृष्ट सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर प्रबंध संचालक अजय गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में बोर्ड रूम में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। श्री दुगड़ को सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन श्रीमती संपदा सराफ गुर्जर, मुख्य महाप्रबंधक कार्य एसके भागवतकर, मुख्य महाप्रबंधक वाणिज्य अशोक सिंह धुर्वे, मुख्य महाप्रबंधक भंडार एके तिवारी, प्रमुख कंप्यूटर पद्धति अरविंद सक्सेना, मुख्य महाप्रबंधक आईटी प्रशांत गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक आरआरसी जीडी वासनिक, मुख्य वित्तीय अधिकारी विक्रम भास्कर और मुख्य अभियंता एसके गिरिया सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रबंध संचालक ने उनके अनुभव और कार्यनिष्ठा की सराहना करते हुए सुखद भविष्य की कामना की।
