khabar abhi tak

फालोअप : सिंगरौली में बैंक डकैती का मुख्य आरोपी सहित 2 बदमाश बिहार से गिरफ्तार, कैश और सोना भी मिला

सिंगरौली। एमपी के सिंगरौली जिले में शुक्रवार 17 अप्रैल को बैंक ऑफ महाराष्ट्र में पांच डकैत बंदूक की नोक पर घुसकर लगभग 7 किलो सोना और 20 लाख रुपए नगद लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य मास्टर माइंड सहित 2 आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष खत्री ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

दो आरोपी बिहार के औरंगाबाद से पकड़े

एसपी मनीष खत्री ने बताया कि बिहार पुलिस ने दो आरोपियों को औरंगाबाद से पकड़ा है। एक अन्य आरोपी के झारखंड में छिपे होने की जानकारी मिली है। बदमाशों की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

घटना के बाद एक्टिव हुई पुलिस की मेहनत लाई रंग वारदात को 24 घंटे बीतने से पहले डकैती का मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 14 लाख रुपए कैश 70 लाख का सोना बरामद किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की 10 टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है, जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा होगा।

सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम

सिंगरौली में बैंक में लूट की वारदात करने वाले आरोपियों पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा है। जो भी कोई आरोपी की सूचना देता है तो उसे यह इनाम दिया जाएगा। सिंगरौली जिले के मुख्यालय बढ़ाने स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े, दोपहर 12:30 बजे 20 लाख नगर और 7 किलो से ज्यादा सोने की हुई लूट, इस घटना की जानकारी जैसे ही सिंगरौली जिले के कोतवाली पुलिस को हुई, इसके बाद सिंगरौली पुलिस एक्टिव हुई और शहर में नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश में जुट गई।

चूक की वजह से हुई डकैती

वहीं घटना के जानकारी के बाद मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना, रीवा संभाग के आईजी गौरव राजपूत घटना स्थल पर पहुंचे। देर रात घटना स्थल का निरीक्षण किया है, उन्होंने साफ किया कि कहीं ना कहीं चूक हुई है, जिससे डकैत इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है ।

डरा धमकाकर लॉकर में रखा सोना निकाल लिया

कैलाश मकवाना ने बताया कि लगभग 7 किलो सोना और 20 लाख रुपए नगद आरोपी लेकर फरार हो गए। सभी आरोपी दो बाइक से आए थे और सभी के चेहरे स्पष्ट रूप से दिख रहे थे यह बैंक के अंदर प्रवेश करते ही बंदूक की नोक पर बैंक कर्मचारियों को डरा धमका कर उनसे लॉकर में रखा हुआ लगभग 7 किलो सोना और कैश काउंटर में रखे हुए 20 लाख रुपए लेकर छत्तीसगढ़ की सीमा की तरफ भाग निकले।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak