khabar abhi tak

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी, लगातार दूसरी बार बढ़ी कीमतें

नई दिल्ली. मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव का असर आम जनता की जेब पर होने लगा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है. वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 218 रुपये की भारी बढ़ोतरी देखी गई है. बुधवार से लागू इन नई कीमतों ने व्यापारियों और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता को बढ़ाया है. 

अब दिल्ली में सिलेंडर 194 रुपये, चेन्नई में 203 रुपये, मुंबई में 196 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये महंगा मिलेगा. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है.

बढ़ोतरी के बाद नई कीमतें

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2078.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1884.50 रुपये थी. कोलकाता में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2208 रुपये का हो गया है. मुंबई में इसकी कीमत 2031 रुपये पहुंच गई है. चेन्नई में यह सिलेंडर अब 2246.50 रुपये में मिलेगा. पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 2365 रुपये हो गया है, जबकि जयपुर में इसकी कीमत 2031 रुपये हो गई है.

घरेलू सिलेंडर के दामों में बदलाव नहीं

कमर्शियल गैस के दामों में बढ़ोतरी से घर पर खाना बनाने को लेकर उपयोग होने वाली एलपीजी की कीमतों में किसी तरह का असर नहीं हुआ है. घरेलू गैस के दामों में आखिरी बार 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. यह कीमत अभी ऐसी ही बनी हुई है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम 913 रुपये है.


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak