khabar abhi tak

जेब से मोबाइल निकालते ही लुटेरों ने झपट्टा मारा और फुर्र


जबलपुर।
इंदौर की निजी कंपनी में काम करने वाला एक युवक का मंगलवार को मोबाइल लूट का शिकार हो गया। यह युवक पैदल-पैदल अपने घर जा रहा था। युवक के जेब से मोबाइल निकालते ही स्कूटर सवार अज्ञात युवकों ने झपट्टा मारा और मोबाइल लेकर फुर्र हो गए। यह वारदात अधारताल के पुष्पक नगर के पास की है। 

अधारताल पुलिस ने बताया कि पुष्पक नगर निवासी सतीश कुमार मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंदौर में प्राईवेट काम करता है। मंगलवार को वह तीन पत्ती गया था, वहां से ऑटो में बैठकर धनी की कुटिया में उतरकर पैदल अपने घर पुष्पक नगर जा रहा था। रात लगभग 9 बजे धनी की कुटिया रोड़ आलोकनगर हनुमंत चौक में पहुंचा था तभी बात करने के लिये उसने अपनी जेब से मोबाइल निकाला ही था, तभी पीछे से बिना नम्बर की स्कूटी में 2 अज्ञात लडके आये और पीछे बैठा लड़के ने उसके हाथ से उसका मोबाइल झपटकर अमखेरा रोड तरफ भाग गये। पुलिस ने हुलिए के आधार पर दोनों आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है।  

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak