khabar abhi tak

एमपी: शादीशुदा महिला के अंडरगारमेंट्स चुराने वाला अरेस्ट, पुलिस के सामने बोला- मैं उससे लव करता हूं

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के ढांचा भवन निवासी एक युवक को पुलिस ने एक महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। विवाहिता के एक तरफा प्यार में युवक इस तरह की हरकत कर रहा था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई थी।

टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत की थी कि कुछ दिनों से उसके घर के बाहर से उसके अंडरगारमेंट्स चोरी हो रहे हंै। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में क्षेत्र में रहने वाला अंकित मालवीय नामक युवक नजर आया था। पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह शादीशुदा महिला से एक तरफा प्यार करता है। इस कारण वह उसके अंडरगारमेंट्स चोरी करता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट पेश किया था। हालांकि उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने बताया कि वह मैं महिला से प्यार करता हूं, इसी वजह से उसके अंडरगारमेंट्स चुरा रहा था। आरोपी की इस हरकत की वजह से महिला और उसके परिवार वाले परेशान हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के घर से कुछ दूरी पर ही रहता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak