khabar abhi tak

बॉयफ्रेंड को करंट के झटके दिए, कुल्हाड़ी से काट दिए पैर, खून से लथपथ हालत में फेंका, जबलपुर में मौत

 

जबलपुर/सिंगरौली। एमपी के सिंगरौली में दिल-दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर प्रेमिका ने परिजनों के साथ मिलकर प्रेमी संदीप यादव की हत्या कर दी। युवती ने बॉयफ्रेंड को करंट के झटके दिए, लाठियों से पीटा, इसके बाद कुल्हाड़ी से पैर काटकर खेत में फेंक दिया। युवक को गंभीर हालत में जबलपुर के निजी अस्पताल में भरती कराया गया। जहां पर युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
                                 बताया गया है कि आजादपुर निवासी संदीप यादव उम्र 20 वर्ष के पोखरा गांव की पूजा पनिका के साथ करीब 8 महीने से प्रेम संबंध थे। युवती का घर रास्ते पर होने के कारण दोनों की अक्सर मुलाकात होती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हाल ही में युवती की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई थी। संदीप को जब इस बात का पता चला तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया। वह पूजा पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। संदीप के बार-बार दबाव बनाने से युवती टेंशन में आ गई थी। उसे शादी टूटने का डर था। युवती ने अपने अफेयर के बारे में मां मुन्नी देवी, भाई और अन्य परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार ने मिलकर संदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली। पूजा ने संदीप को बहाने से अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद परिजनों ने उसे पकड़ लिया। सभी ने मिलकर संदीप को करंट के झटके दिए, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। इसके बाद कुल्हाड़ी से उसका पैर काट दिया। इसके बाद संदीप को खून से लथपथ मृत समझकर एक खेत में ले जाकर फेंक दिया। गांव के लोगों ने देखा तो परिजनों को खबर दी। परिजनों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने संदीप को जबलपुर के निजी अस्पताल में भरती कराया, जहां पर संदीप की पिछले दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। इधरपुलिस ने मामले की जांच की तो यह तथ्य सामने आए, जिसपर पुलिस ने युवती पूजा सहित परिवार के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak