khabar abhi tak

माघ पूर्णिमा पर निकाली पंचकोशी यात्रा, देखें वीडियो



जबलपुर।
हाथों में रंग गुलाब फूल लेकर नर्मदे हर का जय घोष करते हुए भक्तजनों ने माघ पूर्णिमा पर नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा 21 जत्थों के साथ निकाली। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में सोमवार सुबह 5 बजे से 500 वी नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा भेड़ाघाट में 21 समूहों में विभिन्न संकीर्तन मंडलों के साथ संपन्न हुई संतो ने कहा जो भक्त पूरी परिक्रमा नहीं कर पाते वह पंचकोसी परिक्रमा करके पुण्य लाभ कमाते हैं। भक्त हाथों में गुलाल फूल लेकर एक दूसरे को लगाते हुए नर्मदे हर का उद्घोष करते हुए निकले। आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र दास महाराज ने बद्रीनाथ धाम से पूजित गोमती चक्र का वितरण प्रसाद स्वरूप वितरण किया। नर्मदा पंचकोशी पंचवटी 64 योगिनी धुआंधार कल्याण तपोवन लामेटा घाट नाव पार करके शनि मंदिर डुडुवारा इमलिया न्यू भेड़ाघाट होते हुए सिद्धन माता जी के सामने से नाव पार करके हरे कृष्णा आश्रम में विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। 


मौके पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल संरक्षक सुषमा शंकर पटेल, श्याम मनोहर पटेल, ,मीना पटेल, विनोद दिवान, दुर्गा पटेल, पप्पू चौबे, मनोज गुलाबवानी, गुड्डू, विनोद विश्वकर्मा, शिवकुमार पटेल,सेवक राम दहिया उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak