बताया गया है कि आज दोपहर के वक्त न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से लेकर अन्य लोगों की आवाजाही लगी रही, इस दौरान न्यायाधीश महोदय के कक्ष के बाहर बम जैसी कोई चीज फटने से अफरातफरी मच गई। जिससे कुछ वक्त के लिए न्यायालय परिसर में लोगों में दहशत व्याप्त रही। देखते ही अधिवक्ता, कर्मचारियों सहित अन्य लोग बाहर निकल आए, वहीं बम फटने की आवाज सुनकर अन्य कक्षों में उपस्थित वकील, कर्मचारी सहित अन्य लोगों भी घबरा कर बाहर आ गए। इस घटना ने एक बार फिर कोर्ट की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए है। क्योकि कोर्ट परिसर एक संवेदनशील स्थान माना जाता है। यहां पर इस तरह की घटना चर्चा का विषय बन गई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पर पहुंच गए थे। वहीं कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे है, ताकि इस तरह की हरकत करने वाले तत्व को पकड़ा जा सके।