khabar abhi tak

नायब तहसीलदार का बगलामुखी मंदिर से चप्पल चोरी, एसपी-टीआई को शिकायत, पत्र वायरल

 
आगर मालवा.
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के बड़ागांव में एक अजीबोगरीब घटना सामने आयी है, जहां नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी हो गई। यह मामला सोमवार को प्रसिद्ध बगलामुखी मंदिर में उस समय हुई जब वे दर्शन करने पहुंचे थे। 

दर्शन के बाद लौटने पर नायब तहसीलदार को अपनी चप्पलें गायब मिलीं। उन्होंने तुरंत मंदिर प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई। फुटेज में एक व्यक्ति चप्पल ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जिसकी पहचान भी कर ली गई। पूछताछ में उस व्यक्ति ने चप्पल ले जाने की बात स्वीकार कर ली।

एसपी और टीआई को भेजा पत्र

इस घटना के बाद नायब तहसीलदार ने मंदिर परिसर में चप्पलों सहित अन्य सामान की चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने चप्पल चोर के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायत पत्र भेजा।

सोशल मीडिया पर पोस्ट लेटर

नायब तहसीलदार का यह पत्र सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak