दिल दहलाने वाली घटना, मासूम बालक की सिर पर पत्थर पटककर नृशंस हत्या, घर के बाहर खेल रहा था 5 वर्षीय बच्चा

 

दमोह। एमपी के दमोह स्थित ग्राम कुलुवापट्टी नोहटा में दिल दहलाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे देवेन्द्र सिंह की सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। देवेन्द्र को खून से लथपथ हालत में देख परिजनों सहित आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बीच हमलावर धमकी देते हुए भाग निकला। 

                                         पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम कुलुवा पट्टी नोहटा जिला दमोह में रहने वाला बालक देवेंद्र पिता भगत सिंह उम्र 5 वर्ष खाना खाने के बाद गांव में एक चबूतरे के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान सतीश नामक बदमाश और देवेन्द्र को पकड़कर मारपीट शुरु कर दी। देवेन्द्र के साथ मारपीट होते देख अन्य बच्चे डरकर भाग निकले। इस बीच सतीश ने पत्थर उठाकर देवेन्द्र के सिर पर पटक दिया। पत्थर का हमला होते देख देवेन्द्र चीख कर वही गिर गया। आसपास के लोगों ने देखा तो चीखते हुए पहुंच गए, इस बीच परिजन भी आ गए,जिन्होने देवेन्द्र को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए। उठाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद देवेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावर सतीश को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया है। वहीं परिजनों का कहना था कि बालक देवेन्द्र को क्यो मारा है उनकी समझ में नहीं आ रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post