khabar abhi tak

अभावों पर विजय पाएगा आत्मविश्वास: दिव्यांग छात्रों के लिए उन्नति फाउंडेशन और उच्च शिक्षा विभाग की अनूठी पहल


जबलपुर।
स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल स्वशासी अग्रणी महाविद्यालय जबलपुर में दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष 30 दिवसीय 'सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण' का औपचारिक आगाज किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय वन सेवा के अधिकारी और स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल के रितेश सरोठिया ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री  सरोठिया ने कहा कि सॉफ्ट स्किल के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थी बेहतर संवाद, मधुर संबंध, सटीक निर्णय लेने की क्षमता और सकारात्मक व्यवहार का कौशल सीखेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों को उनकी आंतरिक क्षमताओं को पहचानने और उन्हें निखारने में मील का पत्थर साबित होगा।

व्यक्तित्व विकास से संवरेगा कॅरियर


विशिष्ट अतिथि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. विवेक मिश्रा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के संप्रेषण कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है, जो उनके सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है। संभागीय नोडल अधिकारी प्रो. अरुण शुक्ल ने जानकारी दी कि यह प्रशिक्षण उच्च शिक्षा विभाग और एसजीबीएस उन्नति फाउंडेशन, बैंगलोर के बीच हुए एमओयू के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों के आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अलकेश चतुर्वेदी ने सॉफ्ट स्किल को व्यक्तित्व विकास और कॅरियर निर्माण का मुख्य स्तंभ बताया। उन्नति फाउंडेशन की प्रशिक्षक अतिया फातिमा खान ने बताया कि 30 दिनों के दौरान विद्यार्थियों को इंग्लिश कम्युनिकेशन, लाइफ स्किल, इंटरव्यू की तैयारी और समय प्रबंधन का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस विशेष सत्र में महाविद्यालय के लगभग 39 दिव्यांग विद्यार्थी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak