khabar abhi tak

' रादुविवि ' के अतिथि आवास में तेज डीजे पर लग रहे थे ठुमके !


जबलपुर।
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के पचपेढ़ी अतिथि आवास में तेज आवाज डीजे बजाकर देर रात ठुमके लगाए जा रहे थे। तेज आवास से परेशान लोगों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर डीजे बंद करवाया और अनुमति नहीं होने पर ध्वनि यंत्र जब्त किए।


सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात की है।देर रात्रि सूचना मिली थी कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के अतिथि आवास पचपेढ़ी में तेज साउण्ड में ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाया जा रहा है। सूचना पर अतिथि आवास पचपेढ़ी में दबिश दी गई। अतिथि आवास के लॉन में लोग पार्टी करते हुये तेज डीजे साउण्ड में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करते हुये रात लगभग 11-40 बजे तेज आवाज में साउण्ड बजा रहे थे। साउण्ड आपरेटर से नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश कुमार चौधरी कांचघर बताया, जिससे उक्त साउण्ड सिस्टम बजाने की अनुमति पूछने पर नहीं होना बताया। साउण्ड संचालक द्वारा बिना अनुमति के तेज आवाज में साउण्ड सिस्टम बजाना पाये जाने से राकेश कुमार चौधरी से छोटे बड़े 4 साउण्उ  बाक्स, 1 मिक्सर  मशीन, 1 एम्पीलीफायर जब्त किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak