khabar abhi tak

किया प्रेम का वादा,दिया दुष्कर्म का कलंक


जबलपुर।
जिले के बरगी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अपने जीजा की बहन को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण किया। बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

फिर वो शादी से मुकर गया

​पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई का विवाह करीब 4 साल पहले हिन्दू रीति-रिवाज से रानी दुर्गावती समाधी पिपरिया खुर्द निवासी एक युवती से हुआ था। भाई की ससुराल होने के कारण पीड़िता का वहां आना-जाना बना रहता था, वहीं भाई का साला अंकित बरकडे (29 वर्ष), पिता गौरीशंकर बरकडे भी ग्राम धाधरा स्थित पीड़िता के घर आता-जाता था। इसी दौरान अंकित ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने अंकित पर शादी के लिए दबाव बनाया, तो वह अपने वादे से साफ मुकर गया। खुद को ठगा महसूस करने पर पीड़िता ने बरगी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने आरोपी अंकित बरकडे के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले की आगे की कानूनी जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak