khabar abhi tak

राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त शिक्षक ने केन्द्रीय गृहमंत्री को कहा तड़ीपार, किया गया सस्पेंड, सोशल मीडिया पर की थी टिप्पणी

 

बालाघाट। एमपी के बालाघाट में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी कहने वाले टीचर सुनील मेश्राम को सस्पेंड कर दिया गया है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त शकुंतला डामोर ने की।

                            बताया गया है कि सस्पेंड शिक्षक सुनील मेश्राम परसवाड़ा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पदस्थ थे। शिक्षक सुनील मेश्राम ने अपने फेसबुक अकाउंट से भारत सरकार और राज्य शासन के खिल टिप्पणी की थी। कलेक्टर मृणाल मीणा ने इस मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। शिक्षक श्री मेश्राम ने अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया, जिसे संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों के अनुसार उनके इस कृत्य से शासन की छवि धूमिल हुई और शिक्षक जैसे गरिमामय पद पर रहते हुए ऐसा आचरण अनुचित माना गया। इसके परिणाम स्वरूप मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। सुनील मेश्राम एक राष्ट्रपति अवार्डी शिक्षक हैं। निलंबन के बाद उन्होंने बताया कि पोस्ट किसी राजनीतिक दल या सामाजिक संगठन से संबंधित नहीं थी। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि यदि किसी व्यक्ति विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं। मेश्राम ने यह भी दावा किया कि वह पोस्ट उनकी नहीं थी और उन्होंने उसे अपने अकाउंट से हटा दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak