रेस्टोरेंट संचालक पर तेंदुए ने किया हमला, पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम कर रही रेस्क्यू, ड्रोन ले रहे लोकेशन


दमोह। एमपी के दमोह स्थित हटा में शासकीय सिविल अस्पताल के सामने आज सुबह तेंदुए ने रेस्टोरेंट संचालक शरद अग्रवाल पर हमला कर दिया। हमले में शरद अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह 11 बजे घर में घुसकर हमला करने के बाद तेंदुआ छत पर चला गया।

                         बताया गया है कि शरद पिता कन्हैयालाल अग्रवाल उम्र 42 वर्ष का  सिविल अस्पताल के सामने उनका रेस्टोरेंट है। आज सुबह शरद जब वह अपने रेस्टोरेंट में बैठे थे। इस दौरान तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमला होते ही शरद अग्रवाल अपनी जान बचाकर भागे तो तेंदुआ छत की ओर चला गया। चीख पुकार मचाते ही परिजन पहुंचे और उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने के बाद वन अमले के साथ ही पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गया है और तेंदुए का रेस्क्यू करने के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व से टीम भी बुलाई गई है। घायल का सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सूचना मिलने के बाद हटा पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा है। इस नजारे को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों के भीड़ उमड़ पड़ी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post