khabar abhi tak

रेलवे : महाकोशल 8, श्रीधाम 7, संपर्क क्रांति 3, गोंडवाना एक्सप्रेस ढाई घंटा लेट चल रही, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

जबलपुर. उत्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरेने सबसे ज्यादा असर रेल संचालन पर पड़ा है. पिछले लगभग 15 दिनों से ट्रेनों की चाल पूरी तरह बिगड़ गई है. बात दिल्ली से जबलपुर आने वाली गाडिय़ों की करें तो महाकोशल एक्सप्रेस 8, एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 3.30 घंटा, गोंडवाना एक्सप्रेस 2 घंटा से ज्यादा लेट चल रही. जिससे यात्रियों की परेशानियां बहुत बढ़ गई है.

ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण अति आवश्यक कार्य से यात्रा करने वाले यात्री बेहद परेशान हो रहे हैं. उनका पूरा शेड्यूल गड़बड़ा रहा है. परेशानी की बात ये है कि कई गाडिय़ोंं का एक्सट्रा रैक नहीं है, जिससे विलंब से रवाना भी होती है. जिससे पूरा शेड्यूल बिगड़ चुका है.

ये गाडिय़ां विलंब से चल रही

- 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकोशल एक्सप्रेस 8 घंटा 10 मिनट.

- 22182 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस 3 घंटा 20 मिनट.

- 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 7 घंटा.

-11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस 3 घंटा 30 मिनट.

- 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 1.30 घंटा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak