जबलपुर। मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के पदाधिकारियों ने फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक के साथ सचिव ऊर्जा, मध्यप्रदेश शासन एवं अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पावर मैनेजमेंट कंपनी के सीजीएम मानव संसाधन एवं प्रशासन राजीव गुप्ता भी उपस्थित थे।
सचिव ऊर्जा एवं सीएमडी पावर मैनेजमेंट कंपनी श्री विशेष गढ़पाले आईएएस ने कहा कि शासन,ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियां अपने कर्मचारियों के हित संवर्धन, बेहतरी व सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। फेडरेशन के महामंत्री पाठक ने फेडरेशन के इतिहास और सकारात्मक सोच के साथ बिजली कर्मियों के हित में फेडरेशन द्वारा किए गए प्रयासों और कार्यों की जानकारी सचिव ऊर्जा,सीएमडी विशेष गढ़पाले को दी। फेडरेशन की शुरु से सोच रही है कि उद्योग की प्रगति में ही कर्मचारियों की समृद्धि व विकास समाहित है। इसी विचारधारा और मूलमंत्र के प्रति फेडरेशन आज भी प्रतिबद्ध है। फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक ने शासन, ऊर्जा विभाग, बिजली कंपनियों द्वारा सभी श्रेणियों के कमचारियों और पेंशनर्स के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फेडरेशन सभी श्रेणियों के कमचारियों, पेंशनर्स के हित, समस्यायों के प्रति सजग और सक्रिय हैं। फेडरेशन अपनी परम्पराओं और अनुशासन में नियमित कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों और सम्माननीय पेंशनर्स की समस्यायों, मांगों को प्रमुखता के साथ रखता आ रहा है और आगे भी रखेगा। फेडरेशन के दिनेश दुबे, अनूप वर्मा, विमल महापात्र, मोहन श्रीवास,निर्मल शुक्ला,उमाशंकर दुबे, मोहित पटेल, योगेश पटेल सहित फेडरेशन के अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
