khabar abhi tak

भमकी चंडी मेला : खड़ी कार से लायसेंसी रिवाल्वर गायब


जबलपुर।
कटंगी के भमकी गांव के चंडी मेला में खड़ी कार से 16 नवम्बर को एक लायसेंसी रिवाल्वर गायब हो गई। रिवाल्वर की काफी खोजबीन के बाद शुक्रवार रात मामला पुलिस में दर्ज कराया। कटंगी पुलिस ने बताया कि व्योहारी पडरिया पाटन निवासी रणजीत सिंह पटेल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके पास लायसेंसी रिवाल्वर है। 16 नवम्बर को अपने भतीजे विवेक की कार से ग्राम भमका कटंगी में लगे चंडी मेला में गये थे। मेला में कार खडी कर पास ही मिले परिचितों से बात कर रहा था। अपनी कमर से रिवाल्वर निकालकर कार की ड्र्ॉज में रख दिया था और पास ही बैठकर सभी खाने-पीने लगे थे। कुछ देर बाद कार की ड्राज खोला तो ड्राज में रखी उसकी रिवाल्वर गायब थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak