शादीशुदा महिला व युवक ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन साल से चल रहे प्रेम-संबंध

 

सतना। एमपी के सतना स्थित कोठी क्षेत्र में आज शाम को हड़कम्प मच गया, जब एक युवक रोहित मिश्रा व महिला नेहा द्विवेदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक घर में दोनों के शव मिलने की खबर से क्षेत्रीय लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी है। 

                                       बताया गया है कि नेहा द्विवेदी कोठी क्षेत्र में ही एक किराए के घर में रहती थी, जिसकी तीन साल की एक बेटी भी है। नेहा के पति बाहर नौकरी करते है जो कभी कभी घर आते थे। इस बीच नेहा की पड़ोस में रहने वाले रोहित मिश्रा से पहचान हो गई। जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधो में बदल गई। दोनों एक दूसरे से मिलते जुलते रहे। आज नेहा व रोहित मिश्रा ने घर के एक कमरे में फंदा डालकर फांसी लगा ली। शाम 5 बजे के लगभग कुछ लोग घर आए तो अंदर का नजारा देखकर स्तब्ध रह गए। नेहा व रोहित फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। नेहा व रोहित द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते आसपास के लोग कई लोग एकत्र हो गए, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि नेहा पास के ही एक ब्यूटीपार्लर में काम करती रही। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post