khabar abhi tak

हिमालयन वुड बैज से सम्मानित हुए जबलपुर रेल मंडल के स्काउट-गाइड्स लीडर्स

जबलपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी में आयोजित यूनिट लीडर्स का सर्वश्रेष्ठ कोर्स हिमालयन वुड बैज में जबलपुर रेल मंडल के निम्न लिखित लीडर्स सम्मिलित हुए तथा अच्छे अंकों के साथ सफल हुए।

रोवर सेक्शन से- अनिल कुमार चौबे (जिला सचिव) रंजन कुमार सिंह (राज्य संगठन आयुक्त) शुभम कुमार कुशवाहा (रोवर लीडर्स), स्काउट सेक्शन से-आत्मानंद श्रीवास्तव (स्काउट मास्टर) राकेश कुमार गौतम (स्काउट मास्टर)आशीष कुमार सोनकर (स्काउट मास्टर) अब्दुल वाजि़द मंसूरी (स्काउट मास्टर) इन सभी सदस्यों को जबलपुर में 11 से 15 अक्टूबर तक आयोजित पश्चिम मध्य रेल की आठवीं राज्य रैली में पश्चिम मध्य रेल के मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस. डी. पाटीदार द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किए गए तथा परंपरानुसार राज्य प्रशिक्षण आयुक्त श्री अमीनुद्दीन अंसारी द्वारा सभी सफल हुए एचडबलूबी लीडर्स को वुड बीट्स पहनाई गई। 


इस मौके पर रेल अधिकारीगण मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा, सुनील टेलर अपर मंडल रेल प्रबंधक, सुबोध विश्वकर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, रामबदन मिश्रा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, श्रीमती दीप्ति शर्मा वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पश्चिम, नीतीश कुमार सोने मंडल वाणिज्य प्रबंधक, सचिपति नंदन सहायक कार्मिक अधिकारी कल्याण, मंडल के स्काउट पदाधिकारगण संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, जिला संगठन आयुक्त विमलेश तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त राहुल कश्यप , सांस्कृतिक सचिव रजनीश यादव  ने सभी को बधाई प्रेषित की.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak