khabar abhi tak

जबलपुर : पमरे मजदूर संघ के गरबा महोत्सव का रंगारंग हुआ समापन, शिल्पी सिंह ठाकुर बनी गरबा क्वीन

जबलपुर. देवी आराधना का प्रतीक नवरात्रि में खेले जाने वाले गरबा का वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के तत्वाधान में दो दिवसीय भव्य गरबा कार्यक्रम रेलवे स्टेडियम में रंगारंग प्रस्तुतियो के साथ समापन हुआ। जिसमें शिल्पी सिंह ठाकुर गरबा क्वीन बनीं.

संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि संघ के अध्यक्ष व महामंत्री के मार्गदर्शन में मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला व मंडल सचिव डी.पी अग्रवाल व महिला विंग की श्रीमति सविता त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित गरबा महोत्सव में 27 सितम्बर को समापन व पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि पमरे की अपर महाप्रबंधक श्रीमति व पी.के खत्री, प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता श्रीमति व श्री एन. विजया कुमार, समाजसेविका श्रीमति भगवती भरद्वाज, श्रीमति लता वर्मा, डांसर शानू प्रधान की उपस्थिति में हुआ। 

प्रतिभागी रेल महिला कर्मियों ने एक से बढ़कर एक पस्तुति आरती, डांडिया, घूमर, 200 प्रतिभागियों में से शिल्पी सिंह ठाकुर को गरबा क्वीन, सोनल बघेल को सोलो डांसर, मानसी जाट को बेस्ट ड्रेसअप का पुरस्कार मिला।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संयुक्त महामंत्री, संदीप श्रोती, हर्ष वर्मा, संतोष त्रिवेणी, बॉबी घोलपुरे, महिला विंग की श्रीमति दुर्गा तिवारी, सरला देवी, श्यामकला श्रीवास्तव, संगीती, दीप्ति, ज्योति कसतिया, पूजा, मोना, संगीता वंदना विश्वकर्मा, अंजलि, खूशबू, अर्चना, दीपिका सोनी, स्वाति राजपूत, माधुरी मिश्रा, स्तुति श्रोती, मोना राहुल, मन्नू आदि ने भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak