जबलपुर। फायनेंस कंपनी में काम करने वाले एक युवक और युवती एक-दूसरे को दिल दे बैठे। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। शातिर युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार किया। जीवन संगनी मान चुकी युवती ने इसका विरोध नहीं लेकिन जब युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो युवक की असलियत सामने आ गई। युवक ने मारपीट, धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामला सौंपा।
हनुमानताल पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रसल चौक की एक फायनेंस कंपनी मंे कार्यरत है। उसके साथ कंपनी में नमन द्विवेदी काम करता है। उसकी नमन से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। युवती का आरोप था कि नमन ने शादी का झांसा देने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। यही नहीं टूट पर ले जाकर उसने छिंदवाड़ा और बिलासपुर में भी दुराचार किया। वह छिंदवाड़ा में उसे किराए के कमरे में रखा था, जहां उसने नमन से शादी की बात कही। युवक ने शादी से इंकार कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा। युवती 30 अगस्त को छिंदवाड़ा से भागकर शहर आ गई थी। उसने अपनी मां को पूरी बात बताई थी। युवती की मां ने युवक से बातचीत करनी चाही तो नमन ने युवती को दिया हुआ फोन तोड़ दिया और उसकी मां के सामने धमकाने लगा था।
