पिकअप के कुचलने से बाइक सवार युवक की मौत, दम्पति गंभीर, जबलपुर रेफर..!

 

जबलपुर/नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के गोटेगांव में आज दोपहर 12 बजे के लगभग पिकअप ने मोटर साइकल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, वहीं दम्पति गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया है।                                                                                     
                               पुलिस अधिकारियों के अनुसार धूमा के ग्राम छिरारु में रहने वाला उदय पटेल अपनी मोटर साइकल में राहुल यादव व उनकी गर्भवती पत्नी सीमा को बिठाकर गोटेगांव के सरकारी अस्पताल जांच कराने के लिए जा रहा था। जब वे अस्पताल की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान सामने से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर लगते ही तीनों लोग मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरे। पिकअप उदय पटेल को कुचलते हुए निकल गया, जिससे उदय की मौके पर मौत हो गई। वहीं राहुल व उनकी पत्नी सीमा के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया। हादसे के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post