khabar abhi tak

गोटेगांव में फुग्गे से बंधी जबलपुर मौसम वैज्ञानिकों की डिवाइस गिरी, हड़कंप, देखें वीडियो



जबलपुर।
गोटेगांव के लाठ-पिपरिया गांव के बीच हवा में उड़ रहे फुग्गे में बंधी एक डिवाइस नीचे गिर गई। डिवाइस देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद यह बताया कि डिवाइस जबलपुर मौसम विभाग केन्द्र की थी, जो मौसम संबंधी जानकारी एकत्र करने फुग्गे में लगाकर उड़ाई गई थी। 

गोटेगांव एसडीओपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे लाठगांव-पिपरिया निवासी किसान खोबा सिंह पटेल ने खेत में एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गिरने की सूचना दी थी। डिवाइस में एरियल भी लगा हुआ था, जिससे लोग दहशत में आ गए थे। पुलिस ने मौके पर निरीक्षण किया और कृषि विभाग व मौसम विभाग से संपर्क किया। पुलिस ने इस डिवाइस के बारे में करीब एक घंटे बाद पुष्टि हुई कि यह डिवाइस मौसम विज्ञान केंद्र जबलपुर की रेडियोसुंडे प्रणाली से संबंधित थी। 

मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारी देवेंद्र तिवारी ने बताया कि डिवाइस हवा की दिशा, गति, तापमान जैसी मौसम संबंधी सूचनाएं नापने का कार्य करती है। यह वेब आधारित रेडियो साउंड डिवाइस है। गौरतलब है कि दो दिन पहले नरसिंहपुर जिले के देवरी राजमार्ग में भी इसी प्रकार की डिवाइस गिरने की सूचना मिली थी। जांच में स्पष्ट हुआ कि डिवाइस का उपयोग वैज्ञानिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है और कोई खतरा नहीं है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak