सिवनी। उगदीवाड़ा के जंगल में आज सुबह 10 बजे पति-पत्नी के शव मिले हैं। पत्नी का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। उसके मुंह में पत्ते भरे हुए थे, जबकि 20 मीटर दूर पति का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान 38 वर्षीय फूल सिंह धुर्वे व 35 वर्षीय गीता बाई के रूप में हुई है। महिला के मुंह में पत्ते भरे हुए थे। माना जा रहा है कि उसकी मौत दम घुटने से हुई। हालांकि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आई है। टीआई के अनुसारए शवों पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। आशंका है कि फूल सिंह ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगा ली। दंपती के 12 साल की बेटीए 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी हैं।
पत्नी के साथ दो किमी दूर झाड़-फूंक कराने गया था-परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि फूल सिंह का कुछ महीनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। वह अकसर झाड़-फूंक कराने जाता था। घटना से एक दिन पहले यानी शनिवार को वह करीब दो किमी दूर कंजई में झाडफ़ूंक कराने गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। रात में परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। आज सुबह लोगों को जंगल में दोनों के शव मिले।