khabar abhi tak

ट्रक की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, 2 की मौत, 7 घायल, गोलकोर्ट जैन तीर्थ जा रहा था परिवार..!

 

सागर। नेशनल हाईवे-44 शुखालीपुरा गांव के समीप  आज दोपहर दो बजे के लगभग ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई, कार सवार महिला व एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं सात लोगों को चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंंचाया गया। जहां पर तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।                                                                                                                  
                     दमोह जिले के जबेरा निवासी जैन परिवार के सदस्य कार क्रमांक एमपी 20 जेडएच 1670 में सवार होकर ललितपुर होते हुए शिवपुरी जिले में स्थित गोलाकोट तीर्थ स्थल जा रहे थे। कार जब मालथौन के ग्राम शुखालीपुरा से आगे बढ़ रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइट से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार डिवाइडर पर पलट गई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसे में ऋतु जैन उम्र 35 वर्ष निवासी जबेरा व उपेन्द्र जैन 45 वर्ष निवासी गढ़ाकोटा के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार सात लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। हादसे को देख राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से मालथौन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां गंभीर घायल सचिन जैन समेत एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak