इंदौर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के नए प्रेसिडेंट महानआर्यमन सिंधिया का बनना तय हो गया है। एमपीसीए चुनाव के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि थी। लेकिन महानआर्यमन के अलावा प्रेसिडेंट पद के लिए अन्य किसी ने भी नामांकन नहीं भरा है।
एमपीसीए की नई कार्यकारिणी का चुनाव 2 सितंबर को होना है। 30 अगस्त तक नामांकन की अंतिम तिथि थी। नई कार्यकारिणी मंगलवार को एमपीसीए की एजीएम में तीन साल के लिए चुन ली जाएगी। एजीएम में शामिल होने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और महानआर्यमन 1 सितंबर को इंदौर पहुंच जाएंगे।
अन्य मेंबर का भी निर्विरोध बनना तय-
-उपाध्यक्ष, विनीत सेठिया
-सचिव, सुधीर असनानी
-कोषाध्यक्ष, संजय दुआ
कमेटी मेंबर-
-संध्या अग्रवाल
-राजीव शिरोडकर
-प्रशुन कनमड़ीकर
-विजेस राणा।