khabar abhi tak

एमपी : कट्टा अड़ाकर एटीएम कैश वैन से दिनदहाड़े 61 लाख रुपए लूटकर भागे बाइक सवार, छतरपुर की घटना

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। गौरिहार क्षेत्र में एटीएम में कैश लोडिंग के लिए जा रही प्राइवेट एजेंसी की गाड़ी को बदमाशों ने लूट लिया। 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीडि़त मनीष कुमार ने बताया कि वह महोबा का रहने वाला है। अपनी टीम के साथ कार (एमपी16 सीबी 3167) से सरबई एटीएम में पैसे भरने जा रहा था। इसी दौरान चितहरी तिराहे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और कट्टे की नोक पर 61 लाख 17 हजार 100 रुपए लूट लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak