khabar abhi tak

MP BJP को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल के नाम पर सर्वसम्मति से लगी मुहर

भोपाल. मध्य प्रदेश BJP को आज मंगलवार 1 जुलाई को नया अध्यक्ष मिल गया है , बैतूल से विधायक हेमंत खंडेलवाल के नाम पर सर्व सम्मति से फैसला हुआ जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया, वे निवर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा का स्थान लेंगे। हालांकि ऐलान बाकी है।

मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनव प्रभारी बनाया गया था जबकि सांसद सरोज पांडे चुनाव पर्यवेक्षक थीं, निर्धारित समय पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, हेमंत खंडेलवाल भी प्रदेश कार्यालय पहुंचे, उनका नामांकन फॉर्म मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और वीडी शर्मा ने भरवाया।

खंडेलवाल पहली पंक्ति में मंत्री वीरेंद्र खटीक और गोपाल भार्गव के बीच में बैठे थे। सीएम मोहन यादव इशारा मिलते ही उनको पीठ पर हाथ रखकर मंच की ओर बढ़े। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर और पर्यवेक्षक सरोज पांडे के सामने उन्होंने नामांकन दाखिल कराया।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र कुमार खटीक समेत पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद रहे। लेकिन कैलाश विजयवर्गीय नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और सुधीर गुप्ता भाजपा कार्यालय नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह 10:30 बजे भाजपा संगठन की बड़ी बैठक होगी। माना जा रहा है इसी दौरान या इसके बाद खंडेलवाल के निर्विरोध निर्वाचन का औपचारिक ऐलान होगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak