khabar abhi tak

महंगाई पर बड़ी राहत, LPG गैस सिलेंडर 58.50 रुपए हुआ सस्ता; जानें क्या है नई कीमतें

नई दिल्ली. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में संशोधन किया है। इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 58.50 रुपए की कटौती की गई है। यह नई दरें 1 जुलाई से देशभर में लागू होंगी। जिसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री की कीमत आज से 1665 रुपए होगी। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह कटौती होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों को थोड़ी राहत दे सकती है, जो कमर्शियल गैस सिलेंडर का भारी मात्रा में उपयोग करते हैं। वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू सिलेंडर अपने पुराने कीमतों पर ही उपलब्ध रहेगा।

बता दें कि तेल कंपनियों ने इससे पहले एक जून को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में संशोधन किया था। इस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 24 रुपए की कटौती की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में अब 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1723.50 रुपए हो गई थी। जबकि इसके पहले इसकी कीमत 1747.50 रुपए थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak